कुर्रा थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तखरऊ नहर में डूबे युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा काटते हुए एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया था। वहीं पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया था। उसके बाद पुलिस ने जाम लगने वाले 150 से 200 अज्ञात और चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।