कैलारस। जनपद शिक्षा केंद्र प्रांगण में विकासखंड स्तरीय दिव्यांग छात्र-छात्राओ की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कैलारस ब्लॉक के समस्त गांव एवं स्कूलो से छात्र-छात्राए आए, दौड़, रंगोली, गीत-संगीत, नृत्य, नीबू रेस आदि प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया और प्रथम द्वितीय तृतीय आए। आयोजन आज 2 दिसंबर को दोपहर 12:00 से शाम 6:00 बजे तक चला है।