प्रतापगढ़: 'ऑपरेशन दहन' के तहत 2.10 करोड़ का गांजा नष्ट, नगर कोतवाली और देल्हूपुर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की उपस्थिति में गुरुवार दोपहर 2 बजे 'ऑपरेशन दहन' के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। कोतवाली नगर और देल्हूपुर थाने से संबंधित कुल 420.329 किग्रा अवैध गांजा (अनुमानित मूल्य ₹2,10,16,430/-) कोर्ट की अनुमति के बाद सुल्तानपुर स्थित इन्सीनरेटर में नष्ट किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह पारदर्शी निस्तारण मादक पदार्थों के वि