नौगढ़: नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य पर भाषण प्रतियोगिता
नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने पीएम मोदी के सेवा कार्यों और योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से भी छात्रों को विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।