कांके: महावीर चौक स्थित काली पूजा पंडाल का सांसद संजय सेठ ने किया उद्घाटन, मां काली के चरणों में नवाया शीश
Kanke, Ranchi | Nov 8, 2026 महावीर चौक स्थित काली पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार की रात करीब नौ बजे सांसद संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मां काली के चरणों में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उद्घाटन समारोह में रांची की महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।