पटना ग्रामीण: पटना में STET अभ्यर्थियों का बिहार बोर्ड कार्यालय के बाहर हंगामा, छात्र धरने पर बैठे
गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय के बाहर STET अभ्यर्थियों ने सोमवार को जोरदार हंगामा किया। बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि परिणाम में त्रुटियों को लेकर वे पिछले 18 दिनों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।