पटना ग्रामीण: पटना में जदयू कार्यालय के बाहर जीविका दीदियों का प्रदर्शन, ₹10-10 हजार न मिलने का आरोप
गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे जीविका से जुड़ी महिलाओं का गुस्सा पटना की सड़कों पर देखने को मिला। नाराज जीविका दीदियों ने जदयू कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि सरकार की ओर से मिलने वाली 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि अब तक उन्हें नहीं दी गई है। महिलाओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए और