पटना ग्रामीण: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक मनेर से गिरफ्तार, पटना में एसपी वेस्ट ने दी जानकारी
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने मनेर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गुरुवार शाम 7:21 पर मामले की जानकारी एसपी वेस्ट भानु प्रताप सिंह ने दी है।