प्रतापगढ़: चिलबिला इलाके में निकाह में जा रहे दूल्हे के साथियों पर दबंगों ने किया हमला, कार में तोड़फोड़ व लूटपाट
नगर कोतवाली के चिलबिला चौराहे पर निकाह में जा रहे युवकों की कार को बाइक सवार दबंगों ने रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर युवकों को बुरी तरह पीटा, जिससे वे बेहोश हो गए। वीडियो शनिवार शाम 6 बजे वायरल हुआ है। दबंगों ने कार और मोबाइल तोड़ दिए, साथ ही चेन व 5 हजार रुपये भी लूट लिए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस जा