भव्य नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला संपन्न: 283 अभ्यर्थी रोजगार के लिए चयन
बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आज जिला नियोजनालय, कैमूर द्वारा एक दिवसीय नियोजन सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का भव्य आयोजन प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर, चैनपुर में किया गया।
मेले की प्रमुख उपलब्धियां:
नियोजकों की सहभागिता: मेले में कुल 19 नियोजक कंपनियों ने भाग लिया तथा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।
अभ्यर्थियों का चयन: कुल 465 अभ्यर्थियों से बायोडाटा प्राप्त किया गया। प्रारंभिक साक्षात्कार के उपरांत 283 अभ्यर्थियों को नियोजन हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया।
युवाओं की भागीदारी: मेले में लगभग 950 अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
स्वरोजगार एवं कौशल विकास मार्गदर्शन: उद्योग विभाग, आत्मा, RSETI एवं डी०आर०सी०सी० सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लगभग 800 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार, कौशल विकास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
मेला जिले के बेरोजगार और कुशल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सीधे रोजगार के अवसरों से जोड़ने में पूरी तरह सफल रहा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उन्हें व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करना तथा कौशल विकास एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना था।
जिला प्रशासन, कैमूर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, रोजगार के अवसरों के विस्तार तथा कौशल विकास के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है।
#Kaimur #RojgarMela #PlateauOfBlessings #SkillDevelopment #JobFair2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Kaimur, Bihar | Nov 4, 2026