सिराथू: कड़ा के व्यक्ति ने एसडीएम से शिकायत कर बताया, थुलगुला में उनकी जमीन पर स्टे ऑर्डर के बावजूद एक व्यक्ति करवा रहा निर्माण
सिराथू तहसील क्षेत्र के थुलगुला मे हो रहे एक निर्माण के खिलाफ कड़ा के रहने वाले मोहम्मद हसन ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी भूमि धरी जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि विपक्षी की जमीन बगल में है बिना नाप के उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है।बताया एसडीएम द्वारा स्टे आर्डर के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुक रहा है।