सिराथू: महाकुंभ ड्यूटी पर जा रहे हमीरपुर के एडिशनल एसपी मनोज कुमार गुप्ता की गाड़ी को रामजी होटल के पास पिकअप ने मारी टक्कर
मंगलवार कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रामजी होटल पास पुलिस की गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दिया।हादसे में महाकुंभ प्रयागराज ड्यूटी जा रहे हमीरपुर जिले के एडिशनल एसपी मनोज कुमार गुप्ता घायल हो गए हैं।घायल हुए एडिशनल एसपी को स्थानीय लोगों ने और पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।