सिराथू: कड़ा धाम थाना क्षेत्र से पुलिस ने 45 लीटर अवैध शराब और 5 क्विंटल लहन के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे शराब के खिलाफ अभियान के क्रम में सोमवार शाम कड़ा धाम पुलिस ने दो लोगों को 45 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है और 5 कुंतल लहन नष्ट कराया है।गडरिया पुर से बृजेश और लेहदरी गांव से सांवलिया देवी को गिरफ्तार किया है।दोनों को थाने लाकर लिखा पढ़ी करते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।