सिराथू: महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस सैनी थाना क्षेत्र में हाइड्रा क्रेन से टकराई, 32 श्रद्धालु हुए घायल
सैनी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बस हाइड्रा क्रेन से टकरा गई है।घटना में बस में सवार सभी 32 लोग घायल हो गए हैं।सभी घायलों को 6 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी सिराथू भेजा गया है।आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे रविवार शाम हादसे का शिकार हुए हैं।सूचना पर एसपी सीएमओ व अन्य अधिकारी पहुंचे हैं।