सिराथू: महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे फतेहपुर जिले के श्रद्धालुओं की टेंपो कल्यानपुर नेशनल हाईवे पर पलटी, पांच लोग हुए घायल
कोखराज थाना क्षेत्र में कल्यानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार एक टेम्पो तेज़ रफ़्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई है।पांच लोग घायल हुए हैं।फतेहपुर जिले के खागा छेत्र के लोग रविवार महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए थे।चीख़ पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस भी पहुँची है।एम्बुलेंस द्वारा सभी को सीएचसी सिराथू भेज दिया गया।पुलिस कार्रवाई में जुटी है।