लखीमपुर खीरी जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मितौली थाना क्षेत्र के कस्बा कस्ता के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई है। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई है। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।