मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू युवा कांग्रेस ने पहलगाम में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी, निकाला कैंडल मार्च
पलामू ज़िला युवा कांग्रेस ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए देश के नागरिकों को श्रद्धांजलि के लिए गुरूवार रात 9 बजे कैंडल मार्च निकाला। छहमुहान के पास पहुंचकर सभी के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। कैंडल मार्च की अगुवाई पलामू ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष परवेज अली उर्फ मुन्ना खान ने की। मौके पर ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम की घटना से देश गुस्से में है।