गजब! एंबुलेंस में मरीज की जगह मिला 45 लाख का 90 किलो गांजा
पौड़ी पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। मरीज को अस्पताल ले जाने के बजाय एंबुलेंस में बोरियों के अंदर गांजे की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 90 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद कर एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अब इस तस्करी के पीछे सक्रिय नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।
#PauriPolice #UttarakhandPolice #GanjaSmuggling #DrugSmuggling #Pauri #Uttarakhand #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #drugfreeuttarakh #pahadsamachar #BreakingNews