सेन्हा: सेन्हा में बत्तख चूजा वितरण में राधा तिर्की ने कहा, पशुपालन से ग्रामीण परिवार बनेंगे आत्मनिर्भर
सेन्हा प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे 29 लाभुकों के बीच बत्तख चूजों का वितरण किया गया। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पशुपालन से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। बत्तख चूजा प्राप्त करने के बाद लाभुकों में काफी उत्साह देखा गया।