फारबिसगंज प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास के फारबिसगंज आवास पर चोरी की घटना घटी। मंगलवार को 6 बजे पड़ोसी ने खुला घर देखा और घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इस घटना में कितने की चोरी हुई है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।