पहाड़ी: निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 20 वार्डों में जीत का रखा लक्ष्य
आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पहाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में विधायक नौक्षम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और कस्बावासियों की बैठक हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा की गई।