बहराइच मेडिकल कॉलेज में नेत्रदान जागरूकता एमबीबीएस छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया 'नेत्रदान महादान' का संदेश
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज, बहराइच में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री की अध्यक्षता में एमबीबीएस छात्रों ने आकर्षक रंगोली, हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटक से लोगों को प्रेरित किया।
डॉ. संजय खत्री ने कहा कि "नेत्रदान महादान है," जो मरणोपरांत किसी के अंधकारमय जीवन में रोशनी भर सकता है।
सीएमएस डॉ. एस. के. वर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. अंजलि सिंह ने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर संकल्प लेने की अपील की।
Msdasmc MBhospital Bahraich