सिमगा: दरचूरा के पास हुए दर्दनाक बस हादसे में तीनों मृतकों और 16 घायलों के नाम आए सामने
आज सोमवार सुबह अंबिकापुर से रायपुर आ रही रॉयल कंपनी की बस रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे मार्ग पर ग्राम दरचूरा के पास खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई जिससे बस में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गए 16 घायलों में 7 को रायपुर रेफर किया गया है वही मृतकों में बस का ड्राइवर व उसका हेल्पर भी शामिल है सिमगा पुलिस मामले की जांच कर रही है