घाटोल: घाटोल में लुटेरों के हौसले बुलंद, 10 दिन में दूसरी बार चेन स्नेचिंग की घटना, स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश
घाटोल कस्बे में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। पुराने बस स्टैंड के पास शनिवार रात एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चैन झपटकर सनसनी फैला दी। रविवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार घाटोल कस्बे मे महज 10 दिनों के भीतर यह दूसरी वारदात है, जिससे कस्बे में भय ओर दहशत का माहौल गहरा गया है। स्थानीय लोगों मे खासा आक्रोश हे।