वल्लभनगर कस्बे में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे एक महिला ने जमकर हंगामा कर दिया। महिला ने वल्लभनगर स्थित SBI ATM के कांच तोड़ दिए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि महिला ने ATM के कांच किस वजह से तोड़े, इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। देखिए पूरी खबर और जानिए वल्लभनगर में रात के समय क्या हुआ। #VallabhnagarNews #UdaipurNews #RajasthanNews #SBIATM #ATMNews #Vallabhnagar #Udaipur #Rajasthan #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #VallabhnagarNewsToday #UdaipurNewsToday #RajasthanNewsToday #ATM #SBI #NewsUpdate #ViralNews #PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan