औरैया: यमुना का जलस्तर घटने लगा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, शेरगढ़ घाट पर बुधवार सुबह 108.25 मीटर दर्ज हुआ जलस्तर
चंबल, क्वारी और पहुज नदियों में बढ़े जलस्तर के चलते पिछले दो दिनों से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। मंगलवार को यमुना के जलस्तर में हर घंटे तीन से चार सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। इससे शेरगढ़ घाट समेत यमुना नदी किनारे बसे गांवों में ग्रामीणों के बीच बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत का माहौल बन गया था। जिला प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हु