🚆 प्रयागराज मंडल के DRM रजनीश अग्रवाल ने किया टूंडला–दादरी रेलखंड का निरीक्षण 👀
रेल यात्रियों की सुविधाओं, संरक्षा और स्टेशन विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल ने गुरुवार को टूंडला–दादरी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
🔹 दादरी, वैर, खुर्जा जंक्शन, सोमना, अलीगढ़ जंक्शन और टूंडला स्टेशन का निरीक्षण
🔹 अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा
🔹 स्टेशन स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर
🔹 सोमना यार्ड में USFD मशीन से रेल पटरियों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन
🔹 अधिकारियों को समयबद्ध और मानक गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश
DRM ने कहा कि रेल संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्री सुविधाओं के साथ विकास कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
🚉 रेलवे के आधुनिकीकरण और बेहतर यात्री सुविधाओं की दिशा में यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
#IndianRailways #PrayagrajDivision #DRMInspection #AmritBharatStation #RailwayDevelopment #RailNews #DibiyapurTheLegend
Auraiya, Auraiya | Sep 17, 2026