नईसराय: नई सराय में बैडमिंटन नाइट टूर्नामेंट में ग्वालियर की टीम विजयी रही
पीएम श्री हायर सेकंडरी स्कूल के मैदान पर पहली बार आयोजित बैडमिंटन नाइट टूर्नामेंट का शनिवार- रविवार की देर रात2 बजे फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया और वह फाइनल मैच देखने के लिए देर रात तक मैदान पर डटे रहे। टूर्नामेंट के आयोजक अभिनव सोनी, केतन शिवहरे, पियूज़ राठौर और नील सोनी रहे।