राजमहल: राजमहल प्रखंड सभागार में निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित, 23 व 24 मई को प्रकाशित होगी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची
शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे राजमहल प्रखंड सभागार में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ मो. यूसुफ की अध्यक्षता में निर्वाचन से जुड़ी एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बीडीओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिनांक 23 एवं 24 मई 2026 को अनमैप्ड वोटर (जिनका मैपिंग नहीं हुआ है) की सूची प्रकाशित की जाएगी।