खरसिया: 300 CCTV फुटेज खंगालकर ट्रेलर डाला चोरी का खुलासा, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कैसे पुलिस पहुंची आरोपियों तक
कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर डाला चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करीब 300 CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और बिलासपुर से चोरी गया डाला व इंजन बरामद किया। वारदात में इस्तेमाल कार और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।