आज़मगढ़: भैसाड़ में युवक ने किसी बात से क्षुब्ध होकर कीटनाशक दवा का किया सेवन, उपचार जारी
आजमगढ़ के रौनापार थाना के भैसाड़ गांव का निवासी 21 वर्षीय प्रिंस यादव किसी बात को लेकर क्षुब्ध हो गया। उसने घर में ही रखे की नाशक दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसको आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि यहां भर्ती होने के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। किस बात को लेकर जहरीले पदार्थ कीटनाशक दवा का सेवन किया, नहीं बताया।