आज़मगढ़: भवनपुर में नाली के विवाद को लेकर चार लोगों रॉड, डंडा से हमला, 4 जख्मी, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव में विवादित जमीन पर नाली बनाने को मना करने पर रॉड लाठी से मार पीट कर चार लोगो को घायल कर दिया। सभी की हालत गंभीर देखते ही परिजन जिला अस्पताल ले आए। जहां दो लोगों का भर्ती कर इलाज चल रहा है। जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।कृष्णा नंद मिश्रा 65 वर्ष व उनकी मां अमरावती देवी 85 वर्ष भर्ती हैं।