आज़मगढ़: मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 3 अधिकारी गैरहाजिर,कार्रवाई होने की कही बात
आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय व परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था को देखा। रजिस्टर को चेक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि उपस्थिति पंजिका को देखा गया। इस दौरान सिग्नेचर से उपस्थित अधिकारियों का मिलान किया गया। 3 अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित नहीं मिले।