आज़मगढ़: जालंधरी वार्ड में जल जमाव की समस्या को लेकर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी, पोखरे पर अतिक्रमण हटाने को कहा
आजमगढ़ नगर के जालंधरी वार्ड में पोखरे पर अतिक्रमण के चलते पानी पानी की निकासी न होने और जगह-जगह भारी जल जमाव की समस्या को लेकर गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर व नगर पालिका आजमगढ़ के अधिशासी अधिकारी रोहित यादव दलबल के साथ पहुंच गए। इस दौरान कागज में रजिस्टर्ड पोखरे पर चारों तरफ से अतिक्रमण कर नाले के रास्ते को बंद करने का मामला सामने आया।