आज़मगढ़: मण्डलायुक्त ने किया उप निबन्धन, सदर कार्यालय व आज़मगढ़ विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश
आज़मगढ़ के मण्डलायुक्त मनीष चौहान ने गुरुवार को उप निबन्धन, सदर कार्यालय एवं आजमगढ़ विकास प्राधिकरण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दोनों कार्यालयों के किए गये औचक निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले तथा कार्य सम्पादित होता पाया गया। मण्डलायुक्त द्वारा उप निबन्धन, सदर कार्यालय के निरीक्षण में कार्यालय में साफ सफाई खराब पाये जाने पर उन्होंने असन्तोष जताया।