चंदिया: लोढ़ा में 3 करोड़ के करीब बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन पर सवाल, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप
उमरिया जिले के करकेली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम लोढ़ा के टगरा टोला में बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोक निर्माण विभाग की PIU शाखा द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्माण मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं।सरपंच ने जांच की मांग की है