वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया वाराणसी का शैक्षणिक भ्रमण*ल
(मधुबन,मऊ)। वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल, गंगऊपुर (मधुबन ) द्वारा रविवार, 22 नवंबर 2026 को कक्षा 5 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए वाराणसी के शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, इतिहास, कला, आध्यात्मिकता एवं समृद्ध धार्मिक विरासत से साक्षात्कार कराना था।
इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने वाराणसी के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों - श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (बिड़ला मंदिर), अस्सी घाट, भारत कला भवन एवं स्वर्वेद महामंदिर का भ्रमण किया। सभी स्थलों पर विद्यार्थियों ने वहां के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्त्व के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
यह यात्रा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बिनु थॉमस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। यात्रा के सफल संचालन में समन्वयक के रूप में श्री शिवम सर एवं श्री निगम सर ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य *श्री बिनु थॉमस* ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों को कक्षा-कक्ष से बाहर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने, अपने ज्ञान का विस्तार करने तथा परस्पर सहयोग, अनुशासन एवं सामाजिक व्यवहार विकसित करने का सुअवसर प्राप्त होता है।
Maunath Bhanjan, Mau | Nov 24, 2026