कासगंज: कासगंज में वन्दे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भाजपा ने निकाला मधल जुलूस
वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कासगंज द्वारा रविवार शाम मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार ने संयुक्त रूप से किया। मशाल जुलूस भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर अम्बेडकर पार्क होते हुए सोरों गेट स्थित अम्बेडकर पार्क तक पहुंचा।