भरथना: बकेवर के उझियानी में क्रेडिट कार्ड से ₹99 हजार की साइबर फ्रॉड, हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई
बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी गांव निवासी आलोक कुमार दुबे के क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 99,125 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज देखने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल क्रेडिट कार्ड बंद कराकर साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्जकराई।।