पथरगामा: पथरगामा में जर्जर सड़क और गड्ढों से राहगीर, बाइक चालक परेशान; ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
प्रखंड के माल निस्तारा पंचायत अंतर्गत जयप्रकाश उद्यान गांधी ग्राम के समीप से महुआ सोल ग्राम मोड तक जाने वाली सड़क इन दिनों काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवा का मन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा के दौरान इन गधों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।