मोतिहारी: चरखा पार्क के समीप लड़की के साथ छेड़खानी मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज
मोतिहारी नगर थाने से सौ कदम रेलवे स्टेशन रोड में चरखा पार्क के समीप दिन दहाड़े मनचले युवकों ने लड़की से छेड़खानी की। छेड़खानी का विरोध करने पर कपड़ा फाड़ दिया और और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की गई। लड़की के चिल्लाने पर राहगीर वहां पहुँचे कि बाइक सवार बदमाश वहां से रेलव स्टेशन रोड में फरार हो गए।