गया टाउन सीडी ब्लॉक: सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सिविल कोर्ट का किया निरीक्षण
गयाजी एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन मे आज दिनांक 16 मई शनिवार को सिटी एसफी कोटा किरण कुमार द्वारा सिविल कोर्ट, गया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, चारदीवारी एवं अन्य सुरक्षा बिंदुओं का गहन जायजा लिया गया। इसकी जानकारी आज दिनांक 16 मई शनिवार की दोपहर 2 बजे सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने दी है।