हिण्डौन: राजगीर-अहमदाबाद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर से शुरू, हिण्डौन में भी होगा ठहराव
रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राजगीर से अहमदाबाद के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 14 नवंबर दोपहर 2:45 बजे राजगीर से रवाना होगी और 15 नवंबर रात 11:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन 6 अहमदाबाद कोटा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।