पंचकूला के अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप! फैक्ट्री में धधकी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड
पंचकूला। अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठने के साथ ही आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
फैक्ट्री में आग किस कारण लगी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके में भी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
आग से कितना नुकसान हुआ है और घटना के समय फैक्ट्री के अंदर कितने लोग मौजूद थे, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आग बुझने के बाद नुकसान और आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।