प्रदीप पोसवाल की जीत पर चेयरमैन देशराज पोसवाल ने जताया आभार, बोले- छात्रों की आवाज बुलंद करेगा प्रदीप
बरवाला। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 में छात्र परिषद चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद पर प्रदीप पोसवाल की जीत पर मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने खुशी जताई है। प्रदीप पोसवाल गांव खेतपुराली निवासी हैं और देशराज पोसवाल के छोटे भाई कर्ण पोसवाल के बेटे हैं।
चेयरमैन देशराज पोसवाल ने चुनाव में प्रदीप पोसवाल पर विश्वास जताकर मतदान करने वाले सभी छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने प्रदीप पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है।
देशराज पोसवाल ने कहा कि प्रदीप पोसवाल छात्रों की आवाज को मजबूती से बुलंद करेगा और छात्र हितों के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल प्रदीप की नहीं, बल्कि उन सभी छात्र-छात्राओं की जीत है जिन्होंने उस पर विश्वास जताया और अपना समर्थन दिया।
उन्होंने प्रदीप पोसवाल को जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह कॉलेज में छात्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगा और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia