बलरामपुर: बलरामपुर जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए जुलाई माह से शुरू होगा विशेष टीकाकरण अभियान
बलरामपुर जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए जुलाई माह से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू होगा, पशुपालन विभाग की टीमें गांव गांव जाकर पशुओं को मुफ्त में टीका लगाएंगे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ आनंद प्रकाश ने बताया कि खुरपका मुंहपका विषाणु जनित संक्रामक रोग है इस बीमारी से पशु दूध देना बंद कर देते हैं उनके मुंह में छाले पड़ जाते है।