बलरामपुर: एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के 2 NCC कैडेटों को पुलिस भर्ती परीक्षा में मिली नियुक्ति, बटालियन के अधिकारियों ने दी बधाई
एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर के दो एनसीसी कैडेट को पुलिस भर्ती परीक्षा में नियुक्ति मिली है, महाविद्यालय एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ देवेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि दोनों कैडेटों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है, दुर्गेश को आजमगढ़ व आरती को बलिया में नियुक्ति मिली है, बटालियन के अधिकारी व महाविद्यालय द्वारा बधाई दी गई है।