बलरामपुर: पूरब टोला के श्री चित्रगुप्त मंदिर का 70वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया, विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन
पूरब टोला के श्री चित्रगुप्त मंदिर का 70वा स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सभा अध्यक्ष डॉ परितोष सिन्हा की अध्यक्षता में मनाया गया। मंदिर में चित्रांशो ने पूजन अर्चन कर हवन किया। तत्पश्चात शास्त्री सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंदिर स्थापना के इतिहास के बारे में मंत्री राधिका प्रसाद श्रीवास्तव ने संक्षिप्त जानकारी दी।