बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
सोमवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों की शिकायत एवं समस्याओं को सुना गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण अबिलंब निस्तारण हेतु हेतु निर्देशित किया, कहा की लोगों की समस्याओं का निराकरण बलरामपुर पुलिस की प्राथमिकता है।