अल्बर्ट एक्का (जारी): इंटर आर्ट्स के रिजल्ट में छात्राओं का जलवा, प्रखंड टॉप-10 पर एक ही विद्यालय का कब्जा
जारी प्रखंड में इस वर्ष छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, जारी की छात्राओं ने प्रखंड टॉप-10 में पूर्ण रूप से अपना दबदबा कायम करते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रखंड टॉपर में संयुक्त रूप से रितु एक्का (86.8%) एवं नौरीन परवीन (86.8%) प्रथम स्थान पर रहीं।